एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 121 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 21 रुपये की मामूली तेजी के साथ 48,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 121 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 18 नवंबर बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 21 रुपये की मामूली तेजी के साथ 48,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 121 रुपये टूटकर 65,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,268 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,869 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.09 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत तेजी के साथ 1,869 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही। डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड आय में गिरावट से सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).