एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई; कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई; कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा

चंडीगढ़, 28 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता कम रही। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाया रहा।

हालांकि, अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

पटियाला का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस (सामान्य से तीन डिग्री अधिक) जबकि अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से छह डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

बठिंडा में न्यूनतम तापमान नौ, पठानकोट में नौ और फरीदकोट में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से अधिक रहा।

हालांकि, गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात ठंडी रही।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

इसके अलावा, हिसार में न्यूनतम तापमान 9.1 , करनाल में 9.4 , रोहतक में 10.2 और सिरसा में 11 डिग्री सेल्सियस रहा ।

हालांकि, भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).