जरुरी जानकारी | सरसों में मामूली सुधार, आयात, नई आवक से सोयाबीन में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेलों का सस्ता आयात तथा खल (डीओपी) की मांग घटने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन दाना और लूज सहित सोयाबीन तेल के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड की कम बिकवाली से सरसों सहित तेल सरसों में सुधार आया। अन्य तेल तिलहनों में यथा स्थिति रही।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर खाद्य तेलों का सस्ता आयात तथा खल (डीओपी) की मांग घटने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन दाना और लूज सहित सोयाबीन तेल के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड की कम बिकवाली से सरसों सहित तेल सरसों में सुधार आया। अन्य तेल तिलहनों में यथा स्थिति रही।
बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्यौहारी मांग तथा सरसों की नई फसल आने में सात आठ महीने के समय को देखते हुए सहकारी संस्थायें - नाफेड और हाफेड सीमित मात्रा में सरसों की बिकवाली कर रही हैं। लॉकडाऊन के दौरान सरसों कच्ची घानी और पीली सरसों तेलों की मांग बढ़ी है। इन वजहों से सरसों तिलहन कीमत में सुधार आया।
यह भी पढ़े | Poonam Pandey ने अपने प्रेमी सैम बॉम्बे संग रचाई शादी, फोटोज आई सामने.
उन्होंने कहा कि देश में सरसों तेल, विशेषकर सरसों कच्ची घानी और पीली सरसों तेल की घरेलू मांग बढ़ने से दो महीने पहले जिस पीली सरसों का भाव 4,800 रुपये क्विन्टल था वह अब बढ़कर 7,500 रुपये क्विन्टल हो गई।
सूत्रों ने कहा कि बृहस्पतिवार को हाफेड ने सीमित मात्रा में सरसों बिक्री के लिए जो बोली मांगी थी, उसने बोली नीचे आने पर बिकवाली निरस्त कर दी, लेकिन शुक्रवार को हाफेड ने जब दोबारा बोली मंगायी तो पहले के 4,780 रुपये क्विन्टल के मुकाबले कारोबारियों ने इस बार 4,900 रुपये क्विन्टल की बोली लगाई है। इसी प्रकार नाफेड की सरसों बिक्री के लिए पहले के 4,981 रुपये के मुकाबले शुक्रवार को 5,025 रुपये की बोली लगाई गई है।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
उन्होंने कहा कि सूरजमुखी तेल के भाव में भी काफी सुधार हुआ है। दो महीने पहले इसका भाव 9,000 से 9,025 रुपये क्विन्टल था जो अब कांडला पोर्ट पर 11,250 रुपये क्विन्टल में उपलब्ध है। निर्यात मांग निकलने से मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
सूत्रों ने बताया कि मंडियों में सोयाबीन आवक बढ़ रही है। सोयाबीन की यह नई फसल बेहतर होने की संभावना है। इस स्थिति के मद्देनजर किसान औने पौने भाव में इसकी बिकवाली कर रहे हैं। उन्हें लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इससे सोयाबीन तिलहन के साथ ही सोयाबीन तेल में गिरावट रही।
बाजार में शुक्रवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,350 - 5,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,735- 4,785 रुपये।
वनस्पति घी- 955 - 1,060 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,250 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,790 - 1,850 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,520 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,650 - 1,790 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,760 - 1,880 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,520 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,240 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,350 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,600 से 7,650 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,700 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,100 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,350 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,780- 3,805 लूज में 3,630 -- 3,680 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)