देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ मामूली सुधार, मृतकों की संख्या 39 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि प्रभावित लोगों और जिलों की संख्या में कमी आई है लेकिन इस आपदा से दो और लोगों की मौत हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गुवाहाटी, 22 जून असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि प्रभावित लोगों और जिलों की संख्या में कमी आई है लेकिन इस आपदा से दो और लोगों की मौत हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में दो लोगों की मौत हुई है जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है।
कोपिली और कुशियारा नदियां क्रमशः धरमतुल और करीमगंज में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।
वर्तमान में 12 जिलों - बारपेटा, कामरूप, बाजाली, गोलपाड़ा, नागांव, होजाई, उदलगुरी, करीमगंज, दरांग, नलबाड़ी, कामरूप महानगर और कछार में 2,63,452 लोग प्रभावित हैं।
शुक्रवार को 19 जिलों में 3.90 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रभावित आबादी 33 राजस्व जिलों और 1,027 गांवों में फैली हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

