एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के वायु प्रदूषण में कमी आने से शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता थोड़ी बेहतर होकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई।

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी के वायु प्रदूषण में कमी आने से शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता थोड़ी बेहतर होकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। बृहस्पतिवार को 24 घंटों में औसत एक्य़ूआई 208 था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: भू माफिया ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत- मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में 29 जून के बाद पहली बार बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची थी।

वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच ‘अच्छी’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर 15 अक्टूबर तक भक्तों के लिए बंद, 2 पुजारी सहित कई कर्मचारी पाए गए COVID19 पॉजिटिव: 9 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ने कहा कि एक्यूआई के शनिवार को भी ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

उसने कहा कि पंजाब, हरियाणा और सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

‘सफर’ ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषकों के पहुंचने के लिए हवा की गति और दिशा अनुकूल है, हालांकि हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है जिससे वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).