जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी 73 रुपये चढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 36 रुपये के मामूली नुकसान के साथ 45,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 सितंबर बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 36 रुपये के मामूली नुकसान के साथ 45,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसके विपरीत, चांदी की कीमत 73 रुपये सुधरकर 61,911 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,838 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की कीमत में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 36 रुपये की गिरावट दर्ज हुई।’’
विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के शुरु के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 73.61 रुपये प्रति डॉलर हो गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

