जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये चढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा रुपये में मजबूती के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आठ रुपये टूटकर 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
नयी दिल्ली, आठ नवंबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा रुपये में मजबूती के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आठ रुपये टूटकर 47,004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी 216 रुपये की बढ़त के साथ 63,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,046 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे की बढ़त के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 24.19 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतें कमजोर रहीं। कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 1,816 डॉलर प्रति औंस था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

