एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी 27 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमजोरी तथा रुपये में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना पांच रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,507 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली गिरावट, चांदी 27 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 31 जनवरी बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमजोरी तथा रुपये में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना पांच रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,507 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 27 रुपये लुढ़ककर 60,914 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे सुधरकर 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोमवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).