देश की खबरें | ठाणे में बूचड़खाने पर छापा, 2,000 किलोग्राम मांस बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने पर छापा मारकर वहां से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने पर छापा मारकर वहां से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

ठाणे महानगर पालिका के अधिकारियों ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को यहां मुंब्रा इलाके के कौसा में स्थित बूचड़खाने पर छापा मारा।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान परिसर से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

मुंब्रा पुलिस ने प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अन्य बूचड़खानों का पता लगाने के लिए मुंब्रा में छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now