जरुरी जानकारी | सेवा में व्यवधान के साथ हुई स्लैक के नये साल की शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्लैक की सेवा में व्यवधान से यह भी पता चला कि महामारी के इस दौर में यदि स्कूल या कार्यालय जाने के लिये सीमित सेवाओं पर निर्भर रहा जाये, तो उसमें व्यवधाान आने पर कितनी दिक्कतें हो सकती हैं।
स्लैक की सेवा में व्यवधान से यह भी पता चला कि महामारी के इस दौर में यदि स्कूल या कार्यालय जाने के लिये सीमित सेवाओं पर निर्भर रहा जाये, तो उसमें व्यवधाान आने पर कितनी दिक्कतें हो सकती हैं।
कंपनी ने पिछले साल 1.2 करोड़ यूजर का आंकड़ा छूने के बाद दैनिक यूजरों की संख्या बताना बंद कर दिया।
स्लैक ने पहले से तैयार एक बयान में कहा, ‘‘हमारी टीम अभी जांच कर रही है। हम लोगों को हुए व्यवधान के लिये माफी चाहते हैं।’’
यह व्यवधान सुबह के 10 बजे शुरू हुई और कुछ ही देर में अमेरिका के साथ ही जर्मनी, भारत, ब्रिटेन और जापान समेत बाकी स्थानों पर भी सेवाएं बाधित हो गयीं। दोपहर साढ़े बारह बजे तक भी सेवाएं ठीक नहीं हो पायी थीं। दिक्कतें शाम के तीन बजे के आसपास ठीक हो पायीं।
इससे पहले दिसंबर में गूगल की और अगस्त में जूम की सेवाएं अचानक ठप्प हो गयी थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)