एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इमारत की गैलरी का स्लैब गिरा, 70 लोगों को निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपरखैरन में शनिवार की देर रात पांच मंजिला इमारत की गैलरी का स्लैब ढह गया, जिसके बाद इमारत में रहने वाले करीब 70 लोगों को निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इमारत की गैलरी का स्लैब गिरा, 70 लोगों को निकाला गया

ठाणे, तीन अगस्त महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपरखैरन में शनिवार की देर रात पांच मंजिला इमारत की गैलरी का स्लैब ढह गया, जिसके बाद इमारत में रहने वाले करीब 70 लोगों को निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो परिवारों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है, जबकि अन्य को वैकल्पिक आवास मुहैया कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मलबा हटा दिया है।

दूसरी ओर, अधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले में शनिवार को हुयी एक अन्य घटना में, एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण तानसा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे एक कार नदी में बह गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति लापता है।

अधिकारियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब कार में सवार पांच लोग शाहपुर में नदी के किनारे पार्टी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीन लोग किसी तरह बच निकले, लेकिन दो लोग बह गये। हालांकि, मछुआरों ने उनमें से एक का शव बरामद कर लिया है जबकि लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).