जरुरी जानकारी | स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के पोर्टफोलियो में बेंटले भी हुई शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को अपने परिचालन के तहत छठे ब्रांड के तौर पर ब्रिटिश सुपर लग्जरी ब्रांड ‘बेंटले’ को शामिल करने की घोषणा की।
नयी दिल्ली, सात जुलाई स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को अपने परिचालन के तहत छठे ब्रांड के तौर पर ब्रिटिश सुपर लग्जरी ब्रांड ‘बेंटले’ को शामिल करने की घोषणा की।
कंपनी ने एक जुलाई से पूरे भारत में बेंटले ब्रांड के वाहनों के आयात, वितरण और सर्विसिंग की जिम्मेदारी ली है।
स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) ने बयान में कहा कि विपणन, बिक्री और सर्विसिंग से जुड़ी सभी सेवाएं एक नई स्थापित इकाई बेंटले इंडिया के तहत संचालित की जाएंगी।
बेंटले इंडिया, एसएवीडब्ल्यूआईपीएल की ही एक समूह कंपनी है, जो ब्रांड की भारत-केंद्रित रणनीति और खुदरा नेटवर्क की देखरेख करेगी।
एबी थॉमस को बेंटले इंडिया का ब्रांड निदेशक नियुक्त किया गया है और वह भारतीय बाजार में इस ब्रांड की अगुवाई करेंगे।
कंपनी ने कहा कि बेंटले ब्रांड दो दशक से अधिक समय से भारत के लग्जरी कार परिदृश्य का हिस्सा रहा है। ऐसे में एसएवीडब्ल्यूआईपीएल के भीतर इस ब्रांड को शामिल करने से बाजार पर इसका ध्यान केंद्रित होता है।
एसएवीडब्ल्यूआईपीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष अरोड़ा ने कहा, ‘‘बेंटले ब्रांड का साथ जुड़ना समूह के पोर्टफोलियो को पूरा करता है। यह जर्मन इंजीनियरिंग की सटीकता से लेकर ब्रिटिश शिल्प-कौशल के परिष्कृत एवं बेजोड़ प्रदर्शन को समेटे हुए है।’’
कंपनी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री, विपणन और डिजिटल) जेन ब्यूरेस ने कहा, ‘‘भारत में तेजी से बढ़ते बेहद अमीर लोगों के खंड को इस सहयोग से फायदा होगा। हम अपने नए डीलर साझेदारों के साथ मिलकर ग्राहकों के लिए बेहतरीन लग्जरी और प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

