देश की खबरें | एसकेएम को बजट पूर्व परामर्श के लिए नहीं बुलाया गया : एआईकेएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर किसान संगठनों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करने की खबरों के बीच एआईकेएस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को आमंत्रित नहीं किया गया है और केंद्र पर जानबूझकर “किसानों के वास्तविक प्रतिनिधियों” को बाहर रखने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 19 जू्न केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर किसान संगठनों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करने की खबरों के बीच एआईकेएस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को आमंत्रित नहीं किया गया है और केंद्र पर जानबूझकर “किसानों के वास्तविक प्रतिनिधियों” को बाहर रखने का आरोप लगाया।

बुधवार को एक बयान में, माकपा की किसान शाखा अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को परामर्श के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

उसने कहा कि एआईकेएस को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।

एसकेएम ने अब रद्द कर दिए गए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

एआईकेएस ने कहा, “हमारी जानकारी में आया है कि वित्त मंत्री केंद्रीय बजट, 2024-25 के लिए विचार और सुझाव मांगने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ व्यक्तिगत रूप से बजट-पूर्व परामर्श करेंगी और इस प्रक्रिया में 21 जून को किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ एक बैठक निर्धारित की गयी है।”

उसने कहा, “हालांकि, इस मामले में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार और वित्त मंत्री ने एसकेएम नेतृत्व या एआईकेएस प्रतिनिधियों को बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है।”

एआईकेएस ने कहा, “इस दृष्टिकोण से यह स्पष्ट है कि सरकार जानबूझकर किसानों के वास्तविक प्रतिनिधियों को बाहर रख रही है और एक हास्यास्पद कवायद में लिप्त है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\