देश की खबरें | आरक्षकों पर हमला करने वाले बदमाशों से सरेराह उठक-बैठक लगवाई गई, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के दो आरक्षकों पर यहां चाकू से हमले के आरोप में गिरफ्तार दो बदमाशों से यहां बुधवार रात सरेराह उठक-बैठक लगवाई गई और उन्हें बेल्ट से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 अक्टूबर पुलिस के दो आरक्षकों पर यहां चाकू से हमले के आरोप में गिरफ्तार दो बदमाशों से यहां बुधवार रात सरेराह उठक-बैठक लगवाई गई और उन्हें बेल्ट से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चश्मदीदों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये दृश्य बाणगंगा क्षेत्र में सामने आए, जब आरक्षकों पर हमले के मामले में पकड़े गए विशाल मराठा और वैभव जगताप का पुलिस जुलूस निकाल रही थी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

वायरल वीडियो में दोनों बदमाशों को पुलिस के मौखिक निर्देश पर मुख्य सड़क पर उठक-बैठक लगाते देखा जा सकता है। उनका जुलूस निकाले जाने के दौरान सादी वर्दी पहना एक पुलिस कर्मी उन्हें बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है।

वीडियो में एक बदमाश के एक हाथ में पट्टी बंधी नजर आ रही है, जबकि दूसरे बदमाश के एक पैर में पट्टी बंधी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम और फेज-1 की वोटिंग के लिए डाउनलोड करें वोटर स्लिप.

इस बीच, बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नशे के आदी मराठा और जगताप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वे अपनी एक महिला मित्र के साथ रविवार को नरवल क्षेत्र के मंदिर के सामने गांजा पी रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने पुलिस के दो आरक्षकों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जब वे उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान बदमाशों ने एक आरक्षक की कमर में चाकू घोंप दिया, जबकि दूसरे आरक्षक पर इस धारदार हथियार से कंधे पर वार किया गया था। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान