जरुरी जानकारी | एसजेवीएन का चौथी तिमाही का मुनाफा 98 प्रतिशत घटकर 7.49 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 98 प्रतिशत से अधिक घटकर 7.49 करोड़ रुपये रह गया है।
नयी दिल्ली, 25 मई सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 98 प्रतिशत से अधिक घटकर 7.49 करोड़ रुपये रह गया है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 619.92 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 393.87 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,084.96 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 989.80 करोड़ रुपये रह गया, जो 2020-21 में 1,645.72 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 2,634.78 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,222.84 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए 10 रुपये के शेयर पर 55 पैसे प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी, 2022 में 1.15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश दिया था। कंपनी मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और बिक्री क्षेत्र से जुड़ी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)