देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, हिसार में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही तथा हिसार में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 26 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही तथा हिसार में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि नारनौल में पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य स्थानों की बात करें तो करनाल, सिरसा, रोहतक, अंबाला और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस, 4.1 डिग्री सेल्सियस, चार डिग्री सेल्सियस, 5.3 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट, हलवारा और बठिंडा में भी लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा और इन स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री सेल्सियस, 3.7 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय की तरफ से कहा गया कि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं और यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस, 4.4 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

