एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: इटावा में कार दुर्घटना में छह युवकों की मौत, दो अन्य घायल

इटावा-मैनपुरी मार्ग पर सैफई थाना क्षेत्र के बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास बुधवार को डीसीएम ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में छह युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये.

UP Road Accident: इटावा में कार दुर्घटना में छह युवकों की मौत, दो अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

इटावा (उत्तर प्रदेश), 9 मार्च : इटावा-मैनपुरी मार्ग पर सैफई थाना क्षेत्र के बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास बुधवार को डीसीएम ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में छह युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र में बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास डीसीएम ट्रक और आर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर मे छह युवकों मनजीत, बृजमोहन, करन, विपिन, विशेष, तथा सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि सभी युवक जसवंत नगर के हैं जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : सीबीआई ने पुरातात्विक उद्यानों के रखरखाव को लेकर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले युवकों की आयु 25 से 35 साल के बीच है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).