एजेंसी न्यूज

Noida Kidnapping Case: नोएडा से अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची बरामद, एक महिला गिरफ्तार

नोएडा थाना फेस-2 के भंगेल से दो दिन पूर्व अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने बच्ची को भीख मंगवाने के लिए अगवा किया था.

Noida Kidnapping Case: नोएडा से अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची बरामद, एक महिला गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नोएडा, 18 जनवरी : नोएडा (Noida) थाना फेस-2 के भंगेल से दो दिन पूर्व अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी को एक महिला ने थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी छह वर्षीय बेटी लापता हो गई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

उन्होंने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने नीलू कुशवाहा नामक महिला को गिरफ्तार किया है. वह मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें : नोएडा आयुक्तालय के पास व्यक्ति ने ‘‘स्वयं को गोली मारकर’’ आत्महत्या की

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने बच्ची को भीख मंगवाने के लिए अगवा किया था. पुलिस उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितनी बच्चियों को अगवा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).