एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सामान दिलाने के बहाने छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने दुकान पर सामान दिलाने के बहाने छह वर्षीय एक बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया।

देश की खबरें | सामान दिलाने के बहाने छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार

बाराबंकी (उप्र), 15 अक्टूबर बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने दुकान पर सामान दिलाने के बहाने छह वर्षीय एक बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया।

बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने रविवार को बताया कि देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात छह वर्षीय एक बच्ची को गांव का ही रहने वाला 34 वर्षीय सत्यवान उर्फ छंगा गौतम एक दुकान पर सामान दिलाने के बहाने ले गया और मौका पाकर रास्ते में एक जगह पर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की की हालत नाजुक देखकर वह भाग गया।

ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि बच्ची की मां मानसी ने फोन पर उनको सूचना दी। इसके बाद प्रधान और ग्रामीण पीड़िता के घर पहुंचे और उसे लेकर देवा कोतवाली गए।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत गम्भीर है और अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).