देश की खबरें | बरेली पुलिस लाइन में बोरवेल में गिरने से महिला सिपाही की छह वर्षीय बेटी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली पुलिस लाइन में रविवार की शाम बोरवेल में गिरने से महिला सिपाही की छह वर्षीया बेटी की उसके जन्‍मदिन के एक दिन पहले मौत हो गई। सोमवार को बच्‍ची का जन्‍मदिन है।

बरेली (उत्तर प्रदेश), एक मई बरेली पुलिस लाइन में रविवार की शाम बोरवेल में गिरने से महिला सिपाही की छह वर्षीया बेटी की उसके जन्‍मदिन के एक दिन पहले मौत हो गई। सोमवार को बच्‍ची का जन्‍मदिन है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया, ‘‘महिला सिपाही अर्चना की छह वर्षीया बेटी मंजरी अपनी मां का खाना लेने गई थी। अर्चना जब अपने सरकारी आवास पर आई तो बेटी वहां ना को पाकर तलाश शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति को बोरवेल के पास बच्ची की चप्‍पल मिली और तलाश करने पर बोरवेल से उसका शव मिला।’’

कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

अनुमान है कि पहली कक्षा में पढ़ने वाली मंजरी खेलते-खेलते घर के पास ही 15 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई।

पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों ने बोरवेल के लिए जिम्मेदार लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पड़ोसियों ने बताया कि मंजरी का सोमवार को जन्मदिन था जिसके चलते जन्मदिन मनाने को रिश्तेदारों को बुलाया गया था मगर उससे पहले ही मंजरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला सिपाही बच्ची का शव लेकर अपनी ससुराल बुलंदशहर को रवाना हो गई। बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज