खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये पाकिस्तानी टीम में छह ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रविवार को 17 सदस्यीय टीम चुनी जिसमें ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला) खिलाड़ियों को भी बरकरार रखा गया है।
कराची, 24 जनवरी पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रविवार को 17 सदस्यीय टीम चुनी जिसमें ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला) खिलाड़ियों को भी बरकरार रखा गया है।
‘अनकैप्ड’ खिलाड़ियों में ऑफ स्पिनर साजिद खान, बायें हाथ के स्पिनर नौमान अली, सलामी बल्लेबाज इमरान बट, तेज गेंदबाज हैरिस राऊफ और तबीश खान शामिल हैं।
राऊफ ने न्यूजीलैंड में टी20 मैच खेला था लेकिन उन्होंने टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने सिर्फ तीन प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को भी टीम में उप कप्तान मोहम्मद रिजवान के लिये बतौर स्टैंडबॉय रखा है।
सत्रह खिलाड़ियों की टीम इस प्रकार है।
आबिद अली, इमरान बट, अजहर अली, बाबर आजम, फवद आलम, सौद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नौमान अली, साजिद खान, यासिर शाह, हैरिस राऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और तबीश खान।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

