देश की खबरें | भाजपा के छह बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक मोहन सिंह बिष्ट बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक मोहन सिंह बिष्ट बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए छह बार के भाजपा विधायक का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया, जबकि अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किये गए दूसरे प्रस्ताव का गजेंद्र सिंह यादव ने समर्थन किया।
भाजपा नेता बिष्ट (67) हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव मुस्तफाबाद से जीते हैं। उन्होंने 17,000 से अधिक मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी(आप) के आदिल अहमद खान को हराया था।
मुस्तफाबाद से पहले बिष्ट ने 1998 से 2015 तक करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने 2020 में फिर से यह सीट (करावल नगर) जीती थी।
पांच फरवरी के चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

