खेल की खबरें | इवानोविच, पेनेटा, मोया सहित छह ‘टेनिस हॉल ऑफ फेम’ के लिये नामांकित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इनसे पहले लिसा रेमंड और जुआन कार्लोस फरेरो को 2021 खिलाड़ी वर्ग के ‘हॉल ऑफ फेम’ में नामांकित किया गया था।

इनसे पहले लिसा रेमंड और जुआन कार्लोस फरेरो को 2021 खिलाड़ी वर्ग के ‘हॉल ऑफ फेम’ में नामांकित किया गया था।

इवानोविच ने 2008 फ्रेंच ओपन एकल चैम्पियपशिप जीती थी और रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंची थीं।

पेनेटा 2015 अमेरिकी ओपन एकल चैम्पियन हैं और उन्होंने युगल में नंबर एक स्थान हासिल किया था।

मोया ने 1998 फ्रेंच ओपन एकल खिताब जीता था और नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे थे।

ब्लैक ने युगल और मिश्रित युगल में 10 ग्रैंडस्लैम ट्राफी हासिल की हैं और वह युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे।

चुने हुए ‘हॉफ ऑफ फेम’ की घोषणा अगले साल की जायेगी। समारोह 16 जुलाई को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\