देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह ऐसे उम्मीदवार जो दहाई का आंकड़ा भी न छू सके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे छह उम्मीदवार मतगणना में मतों के लिहाज से दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके। उक्त सभी उम्मीदवार छोटे राजनीतिक दलों से हैं।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे छह उम्मीदवार मतगणना में मतों के लिहाज से दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके। उक्त सभी उम्मीदवार छोटे राजनीतिक दलों से हैं।

भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के ईश्वर चंद को सबसे कम मत मिले हैं। उन्हें केवल चार ही मत मिलें।

इस बीच, भीम सेना के संघा नंद बौद्ध, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के मुकेश जैन और राष्ट्रीय मानव पार्टी के नित्या नंद सिंह को आठ-आठ वोट मिले।

इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार हैदर अली और पंकज शर्मा को नौ-नौ वोट मिले। इन सभी छह उम्मीदवारों ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है।

भाजपा के चुनाव जीतने से पार्टी दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली सीट से ‘आप’ के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4,089 मतों के अंतर से हरा कर जीत हासिल की।

वर्मा (47) को 30,088 मत मिले जबकि केजरीवाल को 25,999 और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4,568 मत मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now