एजेंसी न्यूज

हिमाचल प्रदेश के छह बागी कांग्रेस विधायक अयोग्यता के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने पर कर रहे हैं विचार

हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी उस याचिका को वापस लेने पर विचार कर रहे हैं जिसमें उन्होंने खुद को अयोग्य ठहराने वाले विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी है.

हिमाचल प्रदेश के छह बागी कांग्रेस विधायक अयोग्यता के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने पर कर रहे हैं विचार

नयी दिल्ली, 22 मार्च : हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी उस याचिका को वापस लेने पर विचार कर रहे हैं जिसमें उन्होंने खुद को अयोग्य ठहराने वाले विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी है.

पूर्व कांग्रेस विधायकों के करीबी एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि शीर्ष अदालत से याचिका वापस लेने का कदम बहुत विचाराधीन है क्योंकि वे उन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव लड़ना चाहते हैं जो उनकी अयोग्यता के बाद खाली हो गई है. शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका को छह मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. यह भी पढ़ें : आप नेताओं को पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश, भाजपा कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

उच्चतम न्यायालय ने 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के उन विधायकों को अयोग्य ठहराने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिन्होंने राज्य में हाल के राज्यसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).