देश की खबरें | कोविड-19 से उबरने वाले छह खिलाड़ी पुरूष हॉकी टीम से जुड़े: रीड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने शनिवार को कहा कि पिछले महीने कोराना वायरस महामारी के चपेट में आने वाले छह हॉकी खिलाड़ी अब टीम से जुड़ गये हैं और अपनी शीर्ष फिटनेस हासिल करने के करीब हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने शनिवार को कहा कि पिछले महीने कोराना वायरस महामारी के चपेट में आने वाले छह हॉकी खिलाड़ी अब टीम से जुड़ गये हैं और अपनी शीर्ष फिटनेस हासिल करने के करीब हैं।

कप्तान मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, वरुण कुमार, कृष्ण बहादुर पाठक और मनदीप सिंह को 17 अगस्त को बेंगलुरु के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन उन्हें टीम में शामिल होने से पहले कुछ और दिनों के लिए पृथकवास में रखा गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा, कहा- बिहार में NDA को फिर मिलेगी जीत.

हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वेबिनार में रीड ने कहा, ‘‘ वे पूरी तरह टीम से जुड़ गये है इसलिये वही कर रहे हैं जो बाकी दूसरे खिलाड़ी कर रहे हैं। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों की तुलना में दो-तीन सप्ताह बाद अभ्यास शुरु किया। उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन वे अब अन्य खिलाड़ियों के (फिटनेस) स्तर के करीब हैं।’’

इन छह खिलाड़ियों की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हम इस सप्ताह टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ उनका भी परीक्षण कर रहे हैं। हम उनकी फिटनेस स्थिति से खुश हैं लेकिन अब भी उन्हें पूर्ण फिटनेस का स्तर हासिल करने में समय लगेगा।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: अदार पूनावाला ने पूछा- क्या सरकार के पास अगले एक साल में कोरोना वैक्सीन पर खर्च करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये हैं?.

रीड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले चार-पांच सप्ताह तक खिलाड़ी पूरी तरह से अभ्यास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी बुनियादी चीजों और आंतरिक मैचों पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद है कि अगले चार-पांच सप्ताह में पूर्ण अभ्यास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन की हालांकि अभी उम्मीद नहीं है।’’

पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए राष्ट्रीय शिविर 19 अगस्त को बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण में फिर से शुरू हुआ था।

महिला टीम के कोच शुअर्ड मारिन ने हालांकि खिलाड़ियों को अभ्यास में पूरा जोर नहीं लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि इससे उनके चोटिल होने का खतरा रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ आपको धैर्य रखना होगा, आप तुरंत पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर सकते। इसमें लंबा समय लगता है। आपको चोटिल हुए बिना ऐसा करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप तेजी से फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे तो आप चोटिल हो सकते है। आप छह महीने के बाद वापसी कर रहे है, ऐसे में ध्यान रखना होगा।’’

पुरुष और महिला टीम के गोलकीपर क्रमश: पी. श्रीजेश और सविता ने कहा कि खिलाड़ियों ने हलके अभ्यास से शुरूआत की और अभी पूरी तीव्रता से ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी