देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे पुलिस ने हाल में आंध्र प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में तीन किशोरों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के कारण ट्रेन संचालन में चार घंटे का विलंब हुआ था।

विजयवाड़ा, तीन मई रेलवे पुलिस ने हाल में आंध्र प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में तीन किशोरों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के कारण ट्रेन संचालन में चार घंटे का विलंब हुआ था।

विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने उस स्थान का पता लगाया, जहां ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। पथराव के कारण एक डिब्बे की खिड़की के शीशे टूट गए थे।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन की विजयवाड़ा डिविजन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास संभागीय पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि पिथापुरम और समरलकोटा के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ है।

बयान में कहा गया है कि सूचना मिलते ही राजामहेंद्रवरम और समरलकोटा की रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पत्थरबाजों का पता नहीं लगा सकी।

बयान के अनुसार, फुजेट की पड़ताल करने पर पुलिस को पिथापुरम और समरलकोटा के बीच मौजूद छह युवकों के बारे में पता चला। उसने एक आरोपी को पहचान लिया और उसके जरिए अन्य सभी आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद छह लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार नाबालिगों को छोड़कर तीन अन्य आरोपियों को विजयवाड़ा में रेलवे की अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 16 मई तक हिरासत में भेज दिया।

नाबालिगों को राजामहेंद्रवरम में किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उन्हें किशोर गृह भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now