एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आबू रोड में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के आबू रोड इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई व एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आबू रोड में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत: पुलिस

जयपुर, छह मार्च राजस्थान के आबू रोड इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई व एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सिरोही के किवरली गांव के पास तड़के लगभग तीन बजे तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले से टकरा गई।

माउंट आबू के क्षेत्राधिकारी गोमाराम ने बताया कि कार में सवार लोग जालोर जिले के एक गांव के रहने वाले थे और अहमदाबाद से लौट रहे थे। किवरली के पास कार ट्रोले में घुस गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो की मौत अस्पताल में हुई।

गोमाराम ने बताया कि एक महिला का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी पोशी देवी और बेटे दुष्यंत, चालक कालूराम, उनके बेटे यशराम और जयदीप के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).