एजेंसी न्यूज

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन में बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की मौत

गुजरात के पाटन जिले में बृहस्पतिवार को एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई.

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन में बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की मौत
(Photo Credits ANI)

पाटन (गुजरात), 17 अप्रैल : गुजरात के पाटन जिले में बृहस्पतिवार को एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई.

पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी के नई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए.’’ यह भी पढ़ें : UP: पहले यूपी के शहर भी मुर्शिदाबाद की तरह दंगों की आग में जलते थे; सीएम योगी

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक ने अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टक्कर हुई. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर राधनपुर से विधायक और भाजपा नेता लाविंगजी ठाकोर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).