देश की खबरें | जौनपुर में ट्रक-सवारी वाहन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 11 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और एक यात्री (पिकअप) वाहन में भिड़ंत हो गई जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई।
जौनपुर (उप्र), नौ फरवरी जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और एक यात्री (पिकअप) वाहन में भिड़ंत हो गई जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई।
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 8 को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यात्री वाहन में कुल 17 लोग सवार थे और वाराणसी में किसी का दाह संस्कार करने के बाद लौट रहे थे।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 112 वर्ष की बुजुर्ग धनदेई देवी की मौत हो गई थी।
कुमार ने कहा कि मृतका का दाह संस्कार करने के लिए उनके दामाद लक्ष्मी शंकर यादव अपने गांव के 17 लोगों के साथ वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट गए थे।
दाह संस्कार कर सभी यात्री वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे।
कुमार ने बताया कि जैसे ही वाहन जौनपुर सीमा में घुसा, वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।
घटनास्थल पर छह की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर और 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।
मरने वालों के नाम अमर बहादुर यादव (58),राम सिंगार यादव (38),मुन्नीलाल (38),इंद्रजीत यादव (48),कमला प्रसाद यादव (60) रामकुमार (65) है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और बचाव कार्य में जुट गयी।
घायलों को पिंडरा और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

