एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ओकलैंड में एक स्कूल में गोलीबारी, छह लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अल्मेडा काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट रे केली के अनुसार स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

विदेश की खबरें | ओकलैंड में एक स्कूल में गोलीबारी, छह लोग घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अल्मेडा काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट रे केली के अनुसार स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

‘ओकलैंड दमकल विभाग’ के प्रवक्ता माइकल हंट ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओकलैंड की महापौर लिब्बी शाफ ने ट्वीट किया कि सभी घायल वयस्क हैं। गोलीबारी ‘सोजॉर्नर ट्रुथ इंडिपेंडेंट स्टडी’ में हुई।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर हैं, जिन्हें ओकलैंड के हाईलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों को कास्त्रो घाटी के ‘ईडन मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया और उनकी हालत के संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

‘ओकलैंड यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ के प्रवक्ता जॉन ससाकी ने एक बयान में बताया कि जिले के अधिकारियों को ‘‘ओकलैंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अलावा और कुछ नहीं पता है।’’

‘सिटी काउंसिल’ के सदस्य ट्रेवा रीड ने कहा कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बताया कि गोलीबारी बढ़ती ‘‘सामूहिक हिंसा’’ से जुड़ी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).