देश की खबरें | तेलंगाना में दो नााबलिगों समेत छह लोगों ने किया महिला से कथित बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 26 साल की एक महिला से दो नाबालिगों समेत छह लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 26 अगस्त तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 26 साल की एक महिला से दो नाबालिगों समेत छह लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह महिला अपनी बहन का इलाज कराने निजामाबाद आयी थी और 24 अगस्त की रात को उसके साथ यह वारदात हुई।

यह भी पढ़े | 23 Punjab MLAs Test COVID-19 Positive: पंजाब में विधानसभा सत्र शुरू होने से दो दिन पहले 23 विधायक कोरोना पॉजिटिव.

अधिकारी ने बताया कि उस रात को वित्तीय मदद करने के नाम पर दो नाबालिग समेत छह लोगों ने उसे अपने साथ आने को कहा और वे उसे सूनसान जगह पर ले गये जहा उन्होंने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

अधिकारी के अनुसार, मंगलवार रात डेढ़ बजे एक पुलिस गश्ती दल को ये लोग नजर आये और जब पुलिस ने गाड़ी रोकी तो वे वहां से भाग गये।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना से एक और की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई और फिर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

अधिकारी के मुताबिक चार लोग गिरफ्तार किये गये हैं और दोनों लड़कों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है।

महिला वित्तीय समस्याओं से जूझ रही थी और उसने पुलिस को बताया कि उसे बहन के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\