एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रांची में दोहरे हत्याकांड में लड़की समेत छह लोग शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रांची के बाहरी इलाके में इस सप्ताह की शुरूआत में दो लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक लड़की समेत छह लोग कथित रूप से शामिल थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रांची में दोहरे हत्याकांड में लड़की समेत छह लोग शामिल

रांची, 17 मई रांची के बाहरी इलाके में इस सप्ताह की शुरूआत में दो लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक लड़की समेत छह लोग कथित रूप से शामिल थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण बदला लेने की कोशिश लग रही है, क्योंकि मृतकों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से बदला लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

रांची पुलिस ने 12 मई को धुर्वा थाना क्षेत्र के भीतर एक सुनसान स्थान से शव बरामद किए।

मृतकों में एक की पहचान खूंटी थाना क्षेत्र के चामडी गांव निवासी खुडि़या मुंडा के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, ‘‘जांच के दौरान यह पता चला कि खुडि़या ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया । इसके बाद पीड़िता ने इस बारे में अपने प्रेमी को बताया।’’

अपने प्रेमी के सुझाव पर अमल करते हुए लड़की ने खुदिया को घटनास्थल पर बुलाया।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, "जब खुड़़िया वहां पहुंचा तो लड़की के प्रेमी ने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।"

उन्होंने कहा कि खुड़िया के साथ घटनास्थल पर आए व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).