देश की खबरें | तेलंगाना में दीपावली के दिन अलग-अलग घटनाओं में छह लोग डूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोग पानी में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 15 नवंबर तेलंगाना में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोग पानी में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुलुगु जिले के वेंकटपुरम मंडल में 19-20 वर्ष आयु वर्ग के चार लड़के गोदावरी नदी में डूब गए, जबकि कामारेड्डी जिले के निजाम सागर बांध में दो युवक पानी में डूब गए।
यह भी पढ़े | मंदिरों में चढ़ाएं गए फुल और मालाएं अब नहीं होंगे बेकार, यूपी सरकार बनाएगी इनसे धूप और सुगंधित इत्र.
पुलिस ने बताया कि पहले मामले में 16 लोग गोदावरी नदी के तट पर गए और उनमें से चार तैरने के लिए पानी में उतरे और डूब गए।
उन्होंने बताया कि दो शवों को शनिवार को निकाला गया जबकि दो अन्य को रविवार को निकाला गया।
यह भी पढ़े | Bihar: NDA विधायकों की बैठक में फैसला, फिर से CM की कुर्सी संभालेंगे नीतीश कुमार.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, पांच लोग निजामसागर बांध पर गए, जिनमें से दो लोग स्नान करने के लिए बांध के गेट के पास गए। 19 वर्ष की आयु के दोनों लड़के फिसल गए और गहरे पानी में गिर गए।
अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक शव को बरामद किया गया, जबकि दूसरे को रविवार की सुबह निकाला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)