एजेंसी न्यूज

बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार के तीन जिलों में मंगलवार की देर शाम से बुधवार तक आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कटिहार एवं बांका में एक-एक तथा नवादा में चार लोगों की मौत हुई है.

बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits ANI)

पटना, 4 अगस्त : बिहार के तीन जिलों में मंगलवार की देर शाम से बुधवार तक आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कटिहार एवं बांका में एक-एक तथा नवादा में चार लोगों की मौत हुई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये बतौर अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं. यह भी पढ़ें : Karnataka: शाह ने नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंताओं को दूर करने को कहा

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय.समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).