Telangana Fire Broke Out: तेलंगाना में छह लोगों की जलकर मौत
तेलंगाना के मनचेरियल जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
Mancherial District Fire: तेलंगाना (Telangana) के मनचेरियल (Mancherial) जिले में हुई एक दर्दनाक घटना में दो बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. रामागुंडम के पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने बताया कि मनचेरियल जिले के वेंकटपुर गांव में एक झोपड़ी में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास उस समय आग लग गई, जब ये लोग गहरी नींद में सो रहे थे.
2 children among 6 killed in Telangana fire: Police
Read @ANI Story | https://t.co/yfnyQHPdEU#Telangana #TelanganaFire #fire #TelanganaPolice pic.twitter.com/yviEAUHNXm
— ANI Digital (@ani_digital) December 17, 2022
महाजन ने कहा, “आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छह लोग जिंदा जल गए. वे सभी गहरी नींद में थे.” उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान मासू शिवैया (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) के पद पर कार्यरत था. यह भी पढ़े: Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
महाजन ने कहा, “आग लगने की यह घटना संदिग्ध लग रही है.... पुलिस दल इसके पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिशों में जुटा है.” उन्होंने कहा कि शवों को निकाल लिया गया है और घटना की जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

