एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर से 3.5 करोड़ रुपये लूट के मामले में छह लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में एक परिवहन कंपनी के कार्यालय से 3.5 करोड़ रुपये की लूट के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर से 3.5 करोड़ रुपये लूट के मामले में छह लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 जुलाई उत्तरी दिल्ली में एक परिवहन कंपनी के कार्यालय से 3.5 करोड़ रुपये की लूट के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि पिछले सप्ताह किशनगंज इलाके में हुई डकैती के सिलसिले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस टीम ने लूटी गई रकम में से 1.15 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से प्रमोद तोमर (33), शानू अली (43) और फैजल (18) दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि अंकुश तोमर (30), कैलाश चौहान (48) और उपेंद्र कुमार (36) मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

चौहान और कुमार परिवहन कंपनी के कर्मचारी थे।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले यहां के एक होटल में और फिर दिल्ली के नंद नगरी इलाके के एक फ्लैट में रुके, जहां उन्होंने लूट के पैसे आपस में बांट लिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).