देश की खबरें | पूर्व नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम में एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।
बिजनौर (उप्र), 30 मई फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम में एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि लालपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह को आरोपियों द्वारा संचालित किये जा रहे एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मार्च और अप्रैल 2025 के बीच 2.08 करोड़ रुपये निवेश करने का लालच दिया गया था।
अधिकारी ने बताया कि ग्रुप ने उच्च रिटर्न का झूठा वादा किया और बाद में अपने तथाकथित "मुनाफे" को जारी करने के लिए 50 लाख रुपये और मांगे।
पुलिस ने गिरोह के पास से तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और पहचान दस्तावेज बरामद किए।
उन्होंने बताया कि अब तक दो लाख रुपये हासिल किए जा चुके हैं और बैंक खातों में 17 लाख रुपये के लेनदेन पर रोक लगा दी गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

