देश की खबरें | इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और एनपीपी का एक पार्षद भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) का एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 30 जुलाई इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के छह और नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) का एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गया।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एस. तिकेन्द्र सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में बुधवार को ये सभी पार्षद भाजपा में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | COVID-19 Lockdown: महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी 31 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन.

मुख्यममंत्री ने पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि भगवा दल में विश्वास के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के अच्छे कामों से खुश होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान: जयपुर के फेयरमोंट होटल में CM अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने जल्द ही और लोगों के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद भी जतायी।

27 सदस्यीय इम्फाल नगर निगम में कांग्रेस के 12, भाजपा के 10, चार निर्दलीय और एनपीपी का एक पार्षद है।

कांग्रेस ने चार निर्दलीय पार्षदों की मदद से नगर निगम बोर्ड का गठन किया था।

कांग्रेस के एल. लोकेश्वर इम्फाल नगर निगम के मेयर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\