देश की खबरें | अरुणाचल में एनएससीएन-आईएम के छह उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में सुरक्षा बलों ने एनएससीएन-आईएम के छह उग्रवादियों को पकड़ा और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईटानगर, 13 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में सुरक्षा बलों ने एनएससीएन-आईएम के छह उग्रवादियों को पकड़ा और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डेकियो गुमजा ने शनिवार को बताया कि जिले के लोंगडिंग शहर और नियाउसा के बीच अर्द्धसैनिक बलों और लोंगडिंग पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने खुलासा किया कि उनके पास नॉकनु और खासा गांवों के बीच एक ठिकाने में अत्याधुनिक हथियार भी हैं।
उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर तीन एमक्यू असॉल्ट राइफल, विस्फोटक, मोबाइल फोन और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोंगडिंग थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान स्वयंभू एएसओ और वांचो क्षेत्र के सचिव वांगपांग वांग्सा (28), स्वयंभू मेजर पांसा (64), स्वयंभू कैप्टन मिकगाम (27), स्वयंभू सार्जेंट थांगवांग (29), स्वयंभू कैप्टन अलुंग न्गोदाम (31) और स्वयंभू लांस कॉर्पोरल जामगांग गैंगसा (27) के रूप में की।
पुलिस ने कहा कि गैंगसा, ‘ईस्टर्न नागा नेशनल गवर्नमेंट’ (ईएनएनजी) संगठन का पूर्व कैडर है जिसने 21 जुलाई, 2021 को आत्मसमर्पण कर दिया था और बाद में उसी साल 31 दिसंबर को वह एनएससीएन (आईएम) में शामिल हो गया।
एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों ने कई विभागों के प्रमुखों और नेताओं को जबरन वसूली के पत्र भेजे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

