एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वीज़ा समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में रहे रह छह नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने नाइजीरिया की दो महिलाओं समेत छह नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद चार साल से अधिक समय तक भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | वीज़ा समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में रहे रह छह नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में लिए गए

नयी दिल्ली, 25 जनवरी दिल्ली पुलिस ने नाइजीरिया की दो महिलाओं समेत छह नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद चार साल से अधिक समय तक भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस बाबत गुप्त सूचना मिलने के बाद दक्षिण पूर्वी दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में यह अभियान चलाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, व्यक्तियों की पहचान एज़ोगु ओबियोरा फ्रैंकलिन हॉवर्ड (31), बोआडू नैन्सी (30), कौआडियो योपो लियोपोल्ड (28), हेनरी (27), मैरी थेरेसा (26) और सैंडी पैट्रिक (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"सभी छह लोग दिल्ली में गुप्त रूप से रह रहे थे। उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जिसने पांच व्यक्तियों को हिरासत में भेजने का आदेश दिया। छठे व्यक्ति सैंडी पैट्रिक के खिलाफ उत्तम नगर थाने में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और उसके खिलाफ निचली अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

उन्होंने कहा, "उसे आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उत्तम नगर पुलिस को सौंप दिया गया है।"

इसके अलावा, सनलाइट कॉलोनी थाने में मकान मालिक के खिलाफ वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी विदेशियों को शरण देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).