एजेंसी न्यूज

असम, केरल, नगालैंड के छह नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

असम, केरल और नगालैंड से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित छह सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही तीनों राज्यों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई.

असम, केरल, नगालैंड के छह नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
राज्यसभा (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 4 अप्रैल : असम, केरल और नगालैंड से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित छह सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही तीनों राज्यों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई.

शपथ ग्रहण वालों में असम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पवित्र मार्गरिटा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के रवंगवरा नारजारी, केरल से कांग्रेस की जेबी माथेर हीशम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संदोष कुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के ए ए रहीम शामिल थे. इनके अलावा नगालैंड से भाजपा की एस फान्गनॉन कोन्यक ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण की. यह भी पढ़ें : पवन एक्सप्रेस हादसा : रेल मार्ग की मरम्मत जारी, सोमवार दोपहर तक सेवाएं बहाल होने की संभावना

नगालैंड से राज्यसभा पहुंचने वाली कोन्यक पहली महिला हैं. वह निर्विरोध चुनी गईं. असम में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को जीत हासिल हुई थी जबकि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) ने तीन में से दो सीटें जीती और कांग्रेस को शेष एक सीट मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).