एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस के छह नये मामले, संक्रमित रोगियों की संख्या बढकर 176 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में आज कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले प्रकाश में आए हैं उनमें दो पुरुष (52 एवं 70 वर्ष), 10 वर्ष का एक लड़का तथा तीन महिलाएं (18, 48 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के छह नये मामले, संक्रमित रोगियों की संख्या बढकर 176 हुई
जमात

पटना, 24 अप्रैल बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के छह नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामले बढ़कर 176 हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में आज कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले प्रकाश में आए हैं उनमें दो पुरुष (52 एवं 70 वर्ष), 10 वर्ष का एक लड़का तथा तीन महिलाएं (18, 48 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग पहले से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आए। इन लोगों के अन्य संपर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पिछले शुक्रवार को मौत हो गयी थी।

बिहार में अब तक कुल 38 जिलों में से 18 में कोविड-19 के मामले प्रकाश में आए हैं।

राज्य में संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 37, इसके बाद नालंदा में 31, सिवान में 30, पटना में 24, बेगुसराय में 9, बक्सर एवं कैमूर में आठ-आठ, रोहतास में सात, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, बांका एवं पूर्वी चंपारण में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज, जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 14,924 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).