एजेंसी न्यूज

Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के छह नए मामले सामने आए

जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए. इसके साथ ही जिले में संक्रमितों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 236 हो गयी. जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार को 167 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित मिले.

Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के छह नए मामले सामने आए
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए. इसके साथ ही जिले में संक्रमितों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 236 हो गयी. जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार को 167 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित मिले. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से एक डॉक्टर हैं जो बुलंदशहर जनपद में तैनात हैं.

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

डॉक्टर दोहरे ने बताया कि दो मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

यह भी पढ़ें- मुंबई में कोरोना का कहर जारी: धारावी में कोविड-19 से संक्रमित 66 नए मामले आए सामने, इलाके में कुल संख्या 1028 पहुंची 

उन्होंने बताया कि यहां कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है जबकि 143 मरीज ठीक चुके हैं. 90 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).