देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2,47,531 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और लोगों की मौत हो जाने से अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,358 पहुंच गयी वहीं राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,47,531 हो गयी है।
पटना, 21 दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और लोगों की मौत हो जाने से अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,358 पहुंच गयी वहीं राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,47,531 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन तथा मुंगेर, नालंदा एवं नवादा जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 1,358 हो गयी।
बिहार में रविवार अपराह्न 4 बजे से सोमवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 287 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की कुल संख्या अब तक 2,47,531 पहुंच गयी है।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,02,890 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 1,72,17,553 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित 443 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 2,41,358 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,814 है और रोगियों के संक्रमणमुक्त होने का प्रतिशत 97.51 है।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

