देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस से छह और मरीजों की मौत, 485 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड—19 से छह और मरीजों की मौत हो गई जबकि 485 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16,014 हो गयी।
देहरादून, 25 अगस्त उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड—19 से छह और मरीजों की मौत हो गई जबकि 485 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16,014 हो गयी।
यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार तीन मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि दो मरीजों की देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में जबकि एक अन्य की मौत हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई।
यह भी पढ़े | छ्त्तीसगढ़: सड़क न होने कारण महिला और उसके शिशु को पालकी में बिठाकर अस्पताल ले गए परिजन.
बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 213 हो चुकी है।
इसके अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 126 नये मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि देहरादून में 120, उधमसिंह नगर जिले में 90, उत्तरकाशी में 40 और नैनीताल में 39 मामले सामने आए।
बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 11,201 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,545 है।
प्रदेश में कोविड-19 के 55 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

