एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत, 277 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को छह और मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 246 हो गई है। इसके साथ ही 277 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10876 हो गयी। इनमें 2513 उपचाराधीन हैं।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत, 277 नये मामले
जियो

जयपुर, आठ जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को छह और मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 246 हो गई है। इसके साथ ही 277 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10876 हो गयी। इनमें 2513 उपचाराधीन हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे तक जयपुर में तीन, जोधपुर में दो व भरतपुर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 246 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 115 हो गयी है जबकि जोधपुर में 23 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 13 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के उत्तराखंड में 31 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं राज्य में संक्रमण के 266 नये मामले सोमवार रात तक सामने आये। इनमें अलवर में 67, भरतपुर में 60, जोधपुर में 36, जयपुर में 34, कोटा में 12, पाली में 11, सिरोही में 10, भीलवाड़ा व डूंगरपुर में छह छह नये मामले शामिल हैं।

राजधानी जयपुर में रविवार को 34 नये संक्रमित मामले सामने आने से अब तक के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2260 हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).