एजेंसी न्यूज

Omicron in Maharashtra: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का कहर, 6 और नए केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हुई

विभाग ने बयान में कहा, ‘‘पांच साल के एक लड़के, जो पुणे जिले के जुन्नार के दुबई यात्रियों के करीबी संपर्क में है, में ओमीक्रोन स्वरूप का पता चला है.’’ पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवड बस्ती में, पश्चिम एशिया की यात्रा के इतिहास वाला 46 वर्षीय एक व्यक्ति इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है.

Omicron in Maharashtra: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का कहर, 6 और नए केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या  बढ़कर 54 हुई
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमीक्रोन (Omicron) स्वरूप से छह व्यक्ति संक्रमित पाये गये जिससे राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने एक बयान में कहा कि इनमें से दो रोगियों का तंजानिया की यात्रा का इतिहास था, दो अन्य इंग्लैंड (England) से और एक पश्चिम एशिया (West Asia) से लौटा था. इनमें से पांचों का टीकाकरण (Vaccination) हो चुका है और इनमें से दो मरीज महिलाएं हैं. एक और नया मरीज पुणे (Pune) जिले के जुन्नार का पांच वर्षीय एक लड़का है. Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र मे पिछले 24 घंटे में 902 कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आए

बयान में कहा गया है, ‘‘आज कुल छह मामले सामने आये - उनमें से चार मुंबई में हवाई अड्डे की स्क्रीनिंग के दौरान पाए गए. इन चार मरीजों में एक मुंबई, दो कर्नाटक और एक औरंगाबाद का है जबकि दो का तंजानिया की यात्रा का इतिहास था, दो अन्य ने इंग्लैंड की यात्रा की थी.’’

इसमें कहा गया है कि चारों फिलहाल मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में पृथकवास में हैं. इनमें दो महिलाएं हैं. मरीजों की उम्र 21 से 57 साल के बीच है.

विभाग ने बयान में कहा, ‘‘पांच साल के एक लड़के, जो पुणे जिले के जुन्नार के दुबई यात्रियों के करीबी संपर्क में है, में ओमीक्रोन स्वरूप का पता चला है.’’ पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवड बस्ती में, पश्चिम एशिया की यात्रा के इतिहास वाला 46 वर्षीय एक व्यक्ति इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है. मरीज में हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).