खेल की खबरें | पैसों की तंगी से जूझ रहे पीएचएफ के कर्मचारियों का छह महीने का वेतन बकाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने पैसे की तंगी के कारण अपने कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन भुगतान नहीं किया है।

लाहौर, तीन फरवरी पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने पैसे की तंगी के कारण अपने कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन भुगतान नहीं किया है।

सूत्र के मुताबिक लाहौर स्थित मुख्यालय और कराची स्थित कार्यालय में पीएचएफ के लगभग 80 कर्मचारी पिछले छह महीनों से अपना वेतन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें पिछले छह महीने से कोई चिकित्सा लाभ भी नहीं मिल रहा है।

कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भी पिछले चार-पांच महीनों से अनुबंध के मुताबिक वेतन या भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। ओमान में हाल ही में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान भी खिलाड़ियों को भत्ता नहीं मिला था।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान इमाद शकील बट और कुछ अन्य खिलाड़ी भी क्वालीफायर के दौरान अपने दैनिक बकाया का भुगतान न करने के मुद्दे पर टीम प्रबंधन से भिड़ गए थे।

सूत्र ने कहा, ‘‘एक समय तो बट ने यह भी धमकी दी थी कि जब तक दैनिक भत्ते नहीं दिये जाते तब तक वे आगे मैच नहीं खेलेंगे।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘वर्तमान में पीएचएफ पर अपने कर्मचारियों, खिलाड़ियों, कोचों और अन्य ग्राहकों का लगभग आठ करोड़ रुपये का बकाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें