देश की खबरें | उत्तर पूर्वी दिल्ली में छह नाबालिगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपराध की दुनिया में खुद को स्थापित करने के लिए ऐसा किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि सुभाष मोहल्ला में एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन पता चला कि शाकिर नामक व्यक्ति को पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भजनपुरा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला इकाई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कई टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के लिए क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

एकत्रित साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने छह नाबालिगों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि 13 से 15 वर्ष की आयु के इन नाबालिगों ने खुलासा किया कि वे हत्या के लिए कमजोर लक्ष्य की तलाश में सड़कों पर घूम रहे थे तथा उनका इरादा अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने का था।

उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त चाकू उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी